शामली

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण

1.79 लाख मामलों का हुआ समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली कैराना। जनपदीय न्यायालय कैराना परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली श्री इंदर प्रीत सिंह जोश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद शामली के विभिन्न न्यायालयों में कुल 6584 वादों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में करीब 79.33 लाख रुपये की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में 1,72,704 मामलों का निस्तारण कर 1.21 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।
बैंक एवं टेलीफोन विभाग से संबंधित 16,359 प्री-लिटीगेशन मामलों में से 354 मामलों का निस्तारण करते हुए 3.33 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया। आपराधिक मामलों में 1845 वादों का निस्तारण हुआ, जबकि 4545 ई-चालान मामलों का भी समाधान किया गया।
लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, एनआई एक्ट, सिविल एवं अन्य मामलों का भी निस्तारण कराया गया। जनहित गारंटी अधिनियम से जुड़े 35,720 मामलों सहित अन्य श्रेणी के 1,36,165 मामलों का भी शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,96,006 मामलों में से 1,79,642 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर 4.14 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण में शामली पुलिस द्वारा लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button