भरत पुर

बौराज मे श्रीमद भागवत कथा आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा मे भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। उपखण्ड भुसावर के गांव बौराज मे दूर्वाक चेरिटेवल ट्रस्ट के बैनर तले विकास समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कृष्ण बाल लीला, माखन लीला व गोवर्धन पूजा के वृत्तांत सुनाये। वही झांकी भी सजाई गई।
श्रीमद्भागवत कथा मे प्रवचन करते पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। इस मौके पर कथावाचक शास्त्री ने संगीतमय कथा वाचन कर भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया। श्रोताओं से कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होती है। अभिमान व सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। इसे ना तो कर्तव्य का अभिमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की, जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे। उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है। कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की। उन्होंने बाल लीलाओं का वर्णन करते उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। राक्षसी पूतना भेष बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं। इसी प्रकार कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं, परंतु भगवान कृष्ण उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं। यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं। इसे देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देखकर भगवान कृष्ण कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छिपा लेते हैं। भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया। मथुरा को कंस के आतंक से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया। इस मौके पर राम रतन मीणा,प्यारे लाल, हरिओम मीणा, धर्मेंद्र, कल्पना, गीता, मीरा, विमला, अपनाघर सेवा समिति संरक्षक सीमा लवली, धर्मेंद्र, अशोक सेवक आदि का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button