बरेली
प्रमोद गंगवार बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला इकाई ने सोमवार जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी की मीटिंग गांधी उद्यान में की गईं जिसमें कार्यकारणी का विस्तार किया गया।जिसमें जिला संयुक्त मंत्री का दायित्व प्रमोद गंगवार ,जिला संगठन मंत्री डॉ अरुण गंगवार ,हेमेंद्र गंगवार एवं जिला प्रचार मंत्री धीरेंद्र सिंह चौहान को दिया गया।जिला मंत्री ने बताया संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं को हर स्तर पर उठा रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फरीदपुर की टीम ने डाइट प्राचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी से भेंट कर राधा कृष्ण का छाया चित्र भेंट कर , शिक्षकों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा और उनको हल कराया।
मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने बताया सोमवार को संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है।जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने शीघ्र से शीघ्र शिक्षकों की सर्विस बुक लेखा कार्यालय भेजने के लिए कहा ताकि शिक्षकों का चयन वेतनमान जल्द से जल्द लग सके। ज्ञापन के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार एवम् गौरव गुप्ता,संगठन मंत्री अतुल सिंह,प्रवक्ता अरविंद कुमार,मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, दमखोदा अध्यक्ष,राजप्रकाश,ब्लॉक मंत्री अजय कुमार, बच्चन सिंह, प्रदीप पुष्कर,शेरगढ़ मंत्री नफीस , वेद प्रकाश आदि लोग रहे।




