जालौन

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन पुलिस का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में मिला जनपद जालौन पुलिस को दूसरा स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई- पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद जालौन पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित सी.एम-डैशबोर्ड पर कानून व्यवस्था से संबंधित मानकों की मासिक रैंकिंग में माह अप्रैल 2026 के लिए जालौन जनपद को पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ जालौन पुलिस लगातार प्रदेश की टॉप-टेन रैंकिंग में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों की पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, शिकायत निस्तारण, समयबद्ध कार्यवाही तथा विभिन्न पोर्टलों पर किए गए कार्यों की गुणवत्ता के आधार पर प्रत्येक माह रैंकिंग जारी की जाती है। अप्रैल 2026 की जारी रैंकिंग में जालौन पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी नेतृत्व को प्रमुख कारण माना जा रहा है। सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा नियमित रूप से की जाती रही तथा सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ ईशान सोनी के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवाओं और पोर्टलों पर कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए गए। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित निस्तारण कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनसुनवाई से संबंधित मामलों में गंभीरता से कार्य किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा कर पोर्टलों पर आ रही कमियों को दूर कराया गया जिससे कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। जालौन पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जनपद के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह पुलिस विभाग की मेहनत अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त होने से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button