अमरोहा

मुर्गा फार्म की दीवार काटकर 85 हजार की नकदी साफ

मची अफरा तफरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति के मुर्गा फार्म को चोरों ने निशाना बनाते हुए दीवार काटकर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के मोहल्ला मदीना मस्जिद निवासी शमीम अहमद पुत्र सलीम का ढक्का मोड़ के सामने गाड़ी धुलाई सेंटर के पास अपना मुर्गा फार्म है। सोमवार, 11 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे शमीम किसी काम से उझारी गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने फार्म की दीवार काट दी और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने वहां कमरे में कुर्सी पर रखे बैग से 85,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली।

जब शमीम वापस लौटे, तो दीवार कटी देख उनके होश उड़ गए।काफी खोजबीन के बाद भी जब चोरों का सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि यह रकम व्यापार के काम के लिए रखी थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button