ललितपुर

रेड क्रॉस सोसाइटी ने छात्राओं को बताया लू से बचाव का तरीका

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी ने श्रीसुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा.एसपी पाठक ने की, जबकि संचालन डा.आर.एन. सोनी ने किया। डा.एसपी पाठक ने छात्राओं को लू और गर्म हवाओं से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, जिससे हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने सलाह दी कि प्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, तेज धूप और गर्म हवाओं में निकलने से बचें तथा आवश्यकता पडऩे पर घर से निकलने से पहले नींबू पानी या इलेक्ट्रॉल का सेवन करें। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए केवल पानी ही नहीं बल्कि नारियल पानी, ठंडा दूध, छाछ, लस्सी, आम का पना और बेल का शरबत जैसे पारंपरिक पेय पदार्थ भी लाभकारी हैं। साथ ही सोडा, कोल्ड ड्रिंक, चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि धूप में निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें और कभी भी भूखे पेट गर्मी में बाहर न जाएं। इस दौरान डा.आर.एन. सोनी ने छात्राओं को क्षय रोग से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। कार्यक्रम में डा.अमिताभ पाराशर, राजेश लिटोरिया, प्रफुल्ल जैन, कल्पना जैन, आदेश श्रीवास्तव, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गर्मी से बचाव से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्राप्त दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button