रामपुर शाहबाद

बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत एक युवक गंभीर रूप से घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम भौंरकी जदीद के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, भौंरकी जदीद निवासी योगेंद्र अपने किसी रिश्तेदार को आसफपुर छोड़कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुँचा, विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे और घायल योगेंद्र को सीएचसी शाहबाद लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button