Uncategorized

बे मौसम बारिश से भारी नुकसान,शाहबाद में आंधी बारिश ने मचाई तबाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद।अचानक आई आंधी और बारिश ने नगर समेत क्षेत्रभर में भारी तबाही मचाकर रख दी। कई जगहों पर खोखे टीन शेड गिर गए। खंभे उखड़ गए। मोहल्ला कास्साबन में एक मारुति वैन पर खंभा और टीन गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। मालिक रिजवान के अनुसार उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। इसी मोहल्ले में वहीद कुरैशी के मकान की बाउंड्री वॉल भी बराबर के मकान में गिर गई।उड़ती हुई टीन की चपेट में आने से दो विद्युत पोल भी टूटकर गिर पड़े, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। वहीं, मोहल्ला वेदान में शकील खां के घर की दीवार गिरने से वहां पल रही मुर्गियां मलबे में दबकर मर गईं।मोहल्ला वेदान के कब्रिस्तान में खड़ा पेड़ गिर गया और रास्ता बंद हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button