बहराइच

जनता के दिलों पर राज करते हैं महसी विधायक

लोकप्रियता छू रही नई ऊंचाइयां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बहराइच। जनपद की राजनीति में इन दिनों यदि किसी नेता की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह नाम है महसी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेश्वर सिंह का। वर्ष 2017 से बतौर विधायक लगातार क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने कार्यों, सादगी और जनसेवा के दम पर ऐसी पहचान बनाई है कि आज उन्हें प्रदेश के सबसे ईमानदार और लोकप्रिय नेताओं में गिना जा रहा है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विधायक द्वारा किए गए प्रयासों की हर ओर सराहना हो रही है। विधानसभा महसी में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है। ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला ने जनता के दिलों में उनके प्रति विश्वास और सम्मान को और मजबूत किया है। महसी क्षेत्र के लोग कहते हैं कि विधायक सुरेश्वर सिंह केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के बीच मौजूद रहते हैं। किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही तुरंत अधिकारियों से बात कर समाधान कराने की उनकी कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है।
युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। रोजगार, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की वजह से नई पीढ़ी भी उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मान रही है। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं में भी उनके प्रति विशेष सम्मान देखने को मिलता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महसी विधानसभा में सुरेश्वर सिंह की मजबूत पकड़ का सबसे बड़ा कारण उनकी सक्रियता, ईमानदार छवि, स्पष्ट वादिता और जनता से सीधा जुड़ाव है। क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और जनसभाओं में उमड़ने वाली भारी भीड़ उनकी लोकप्रियता की गवाही देती है। जनता का कहना है कि विकास और विश्वास की राजनीति करने वाले विधायक सुरेश्वर सिंह ने महसी विधानसभा को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन आसमान छूती नजर आ रही है। महसी के लोग विधायक सुरेश्वर सिंह को प्रदेश की कैबिनेट में देखने का सपना बरसों से संजोए हुए हैं पर इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में भी उन्हें जगह न मिलने पर लोगों में कहीं ना कहीं मायूसी देखने को मिली पर लोगों को कहना है कि आज नहीं तो कल हमारे विधायक प्रदेश की कैबिनेट को सुशोभित जरूर करेंगे और प्रदेश में विकास के आयाम स्थापित करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button