कैराना

साइबर ठगी की रकम खातों में मंगवाकर ले गया कैश, तीन सीएससी संचालकों के खाते फ्रीज

एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, कारोबार प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। साइबर ठगी से जुड़ी रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर नकदी लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कस्बे के तीन जन सेवा केंद्र संचालकों के बैंक खाते फ्रीज हो गए हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
मोहल्ला खैलकला निवासी उमरदराज पुत्र मुनव्वर हसन ने पुलिस अधीक्षक शामली को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर 2025 को एक युवक उसके जन सेवा केंद्र पर पहुंचा और विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर कर नकदी लेकर चला गया। एयरटेल बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक खातों में कुल 86 हजार 947 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। बाद में जानकारी हुई कि ट्रांसफर की गई रकम साइबर ठगी से संबंधित थी, जिसके चलते उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि रकम ट्रांसफर कराने और नकदी लेने वाला युवक कस्बा कैराना निवासी जावेद पुत्र यासीन है। इसी प्रकार अन्य सीएससी संचालकों मोहम्मद शादाब और वसीम के खातों में भी रकम ट्रांसफर कर नकदी ली गई, जिसके बाद उनके खाते भी फ्रीज कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button