कैराना
महिला आरक्षण के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का धरना
सांसद इकरा हसन के आवास पर नारेबाजी कर जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कैराना में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कैराना लोकसभा सीट से सांसद इकरा हसन के आवास पर धरना-प्रदर्शन करते हुए महिला आरक्षण के वर्तमान स्वरूप का विरोध जताया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि महिला आरक्षण में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार कर व्यापक चर्चा के बाद निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद इकरा हसन से संसद में क्षेत्र की जनता की आवाज उठाने की अपील की।
धरने में लोकसभा संयोजक राजेश मलिक तथा सहसंयोजक एवं विधानसभा संयोजक बबीता चौहान समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है।
