श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट की 231 छात्राओं में से 230 छात्रा प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण…
श्रेया कंसल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत उत्तीर्ण रहा है । कक्षा बारहवीं की 231 छात्राओं ने उक्त परीक्षा में प्रतिभाग किया था जिनमें से 230 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है । विद्यालय की छात्रा श्रेया कंसल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । परी कंसल एवं तान्या मित्तल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं मोनिषा मित्तल, राशि सिंह व आकृति शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की 41 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। संगीत में 7, मासमीडिया में 2, इतिहास में 1, गृहविज्ञान में 9, योग में 1 एवं व्यवसायिक अध्ययन में 4 छात्राओं ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने सभी छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं हैं ।




