हजारीबाग
हज़ारीबाग़ पुलिस ने दो और एक महिला ब्रॉउन शुगर विक्रेता को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग जिले के पेलावल ओ०पी० क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम पबरा में अवैध ब्राउन शुगर की बरामदगी तथा ब्राउन शुगर के कारोबारियों की गिरफ्तार किया है। गुरुवार को सुबह 09:00 बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिला कि ग्राम पबरा में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री किया जा रहा है। सूचना के आधार आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पबरा के बोंगा रोड के जंगल से दो व्यक्तियों (1)अविनाश कुमार पिता संतोष प्रसाद मेहता ग्राम पबरा थाना कटकमसांड़ी (पेलावल ओ०पी०) जिला हजारीबाग एवं (2)संदीप कुमार उर्फ निक्की पिता तिरेन्द्र प्रसाद मेहता ग्राम हदारी थाना ईचाक जिला हजारीबाग को कुल 169 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्तियों से पुछताछ करने पर बताए कि इनके सहयोगी किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार पति दीपक कुमार मेहता ग्राम हदारी थाना ईचाक जिला हजारीबाग के द्वारा अवैध ब्रउन शुगर की सपलाई इनको किया जाता था।
इस संदर्भ में कटकमसांड़ी (पेलावल थाना) कांड सं0-70/2026, dt.-14-05-2026, U/S-21(b)/22(b)/29/32 N.D.P.S. Act. दर्ज करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त (1) अविनाश कुमार पिता संतोष प्रसाद मेहता ग्राम पबरा थाना कटकमसांड़ी (पेलावल ओ०पी०) जिला हजारीबाग (2) संदीप कुमार उर्फ निक्की पिता तिरेन्द्र प्रसाद मेहता ग्राम हदारी थाना ईचाक जिला हजारीबाग एवं (3) किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार पति दीपक कुमार मेहता ग्राम हदारी थाना ईचाक जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। संदीप कुमार उर्फ निक्की पिता तिरेन्द्र प्रसाद मेहता ग्राम हदारी थाना ईचाक जिला हजारीबाग का अपराधिक इतिहासः-(1) ईचाक थाना कांड सं0-164/2025 दिनांक-22.11.2025 धारा-20/21(a)/22(a)/29 NDPS Act (2) ईचाक थाना कांड सं0-31/26 दिनांक-01.03.2026 धारा-20/21 (a)/22(a)/29 NDPS Act दर्ज है इन सभी के पास से अवैध ब्राउन शुगर – कुल 169 ग्राम। मोबाईल – 02 बरामद किया गया है। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), हजारीबाग। अमित आनंद (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग। पु०अनि० वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी, पेलावल ओ०पी०पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना। पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा थाना प्रभारी, लोहसिंघना थाना। पेलावल ओ०पी०/ ईचाक थाना सशस्त्र बल एवं तकनिकी शाखा शामिल थे।



