हापुड़

सपा जिला उपाध्यक्ष के घर को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त करने के विरोध में सपाइयों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का किया प्रयास…

सपा नेता अय्यूब का आरोप - इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे के बाद भी प्रशासन ने मेरा घर गिराया है...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंकने का किया प्रयास ..

हापुड़ (यूपी)- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।प्रशासन का कहना है कि मकान सरकारी भूमि पर बना था और इस संबंध में पहले कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके थे। कल बुधवार सुबह पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के बाद आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान हापुड नगर कोतवाली पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिससे मौके पर हल्का तनाव का माहौल बन गया ।

हापुड़ जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण कार्यवाही से संबंधित एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि, ध्वस्तीकरण की यह पूरी कार्यवाही नियमों के तहत की गई है और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। मकान सरकारी तालाब की भूमि पर बना था और इस संबंध में पहले कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके थे।

वहीं समाजवादी पार्टी के  जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि , आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है क्योंकि जब माननीय हाईकोर्ट ने सुबह दस बजे ही स्टे ऑर्डर जारी कर दिया था और प्रशासन के वकील भी वहां मौजूद थे तो आखिर किसके दबाव में आकर सपा कार्यकर्ता अय्यूब सिद्दकी के घर पर बुलडोजर चलाया गया । जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे अल्पसंख्यक समाज से आते हैं और समाजवादी पार्टी के मजबूत सिपाही हैं उनके परिवार को सड़क पर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जो अत्यंत दर्दनाक और अमानवीय है । हम जिलाधिकारी , एडीएम , एसडीएम और तहसीलदार सभी के खिलाफ न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही करेंगे और मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहिए कि क्या उनके कानून का राज केवल विपक्ष के आशियाने उजाड़ने के लिए ही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button