शामली
थानाभवन पुलिस ने अवैध चाकू सहित युवक को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
थानाभवन। जनपद शामली में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्री अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में थाना थानाभवन पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजाद पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला नानू, कस्बा जलालाबाद, थाना थानाभवन जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।


