02 जून को पेटरवार वन सभागार में आयोजित होगा भव्य सेमिनार
तैयारी को लेकर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा समिति की गोला में बैठक संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पूरबडीह रेंज कार्यालय में केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष कार्तिक महथा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 02 जून 2026 को पेटरवार वन सभागार में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण सेमिनार की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। यह सेमिनार प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड की अध्यक्षता में आयोजित होगा। आज शनिवार को आयोजित बैठक में सेमिनार को सफल बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सेमिनार में विभिन्न समितियों एवं वन,पर्यावरण से जुड़े लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने का आह्वान किया गया। जिससेे वन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जन जागरूकता को और अधिक मजबूत एवं व्यापक रूप प्रदान किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, केंद्रीय सदस्य आनंद महतो, मोहम्मद सुलेमान अंसारी, केंद्रीय सचिव शंकर टुडू, रामेश्वर महतो, दिवाकर पांडेय, सुनील महतो, झरी महतो, आदित्य महतो, चंद्रिका महतो, सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।


