पाकुड़

अमड़ापाड़ा में पुल निर्माण साइट पर 50 लाख की लेवी मांगने का मामला, प्राथमिकी दर्ज

An FIR has been lodged for demanding a levy of Rs 50 lakh at a bridge construction site in Amdapada.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में संचालित बीजीआर कोल कंपनी के निर्माणाधीन पुल साइट पर अपराधियों द्वारा भाकपा माओवादी और टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर 50 लाख रुपये की लेवी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 14 मई की रात करीब 12 बजे बड़दाहा स्थित इकडी नाला के पास दो नकाबपोश अपराधी पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज मुर्मू को धमकाते हुए एक पर्ची सौंपी और उसे पढ़ने के लिए मजबूर किया। पर्ची में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अपराधियों ने चेतावनी दी कि रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद 15 मई को एसआई पप्पू कुमार ने घटनास्थल और बीजीआर कैंप पहुंचकर सुरक्षा कर्मियों एवं कोल प्रबंधन से पूछताछ की। इसके बाद 16 मई को कंपनी प्रबंधन की लिखित शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व संगठन से जुड़े संभावित संबंधों की पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button