रामपुर शाहबाद

शाहबाद कोतवाली में ईद उल अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। ईद उल अजहा को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन ने क्षेत्रवासियों से त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सख्त हिदायत दी और कहा कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो या आपत्तिजनक फोटो पोस्ट न करे, ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए नगर पंचायत प्रशासन को अपनी जिम्मेदारियां पूरी मुस्तैदी से निभाने के निर्देश दिए, ताकि साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। इस मौके पर अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, एसआई रमेश यादव, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, गोरे खां, मनोनीत सभासद अमित चंद्रवंशी, शोभित गुप्ता, एहसान प्रधान और नायब इमाम शाबेज़ खान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button