शामली

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

शामली पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने एवं समाज को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से शामली पुलिस द्वारा जनपदभर में विशेष नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत थाना आदर्शमंडी पुलिस ने रेलवे स्टेशन शामली पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें खेलकूद, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य को प्रभावित करता है। इसके अलावा नशा अपराध और सड़क दुर्घटनाओं का भी बड़ा कारण बन सकता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा-मुक्त जीवन ही सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।शामली पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन अपनाएँ एवं समाज को नशा-मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button