शामली
साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
थाना आदर्शमंडी पुलिस टीम द्वारा जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट कला में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग एवं संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन एवं cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।