कैराना

गोदाम और पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने साई तार प्रोडक्ट के गोदाम और ग्राम पंचायत मलकपुर कार्यालय में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक ट्यूबलर बैटरी और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 620 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 13 मई को साई तार प्रोडक्ट के गोदाम से केबल चोरी तथा 18 मई को ग्राम पंचायत मलकपुर कार्यालय से एक इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान थाना कैराना पुलिस ने आरोपी अंकित चौहान पुत्र महीपाल निवासी गांव डूंडूखेड़ा, थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी का चोरी की घटनाओं में शामिल होना सामने आया। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक ट्यूबलर बैटरी तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 620 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यूनुस खान, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और हेड कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button