बरेली

SBI कर्मचारियों का आंदोलन तेज 

25-26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 22 मई को होगा कैंडल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो   
                    
बरेली : ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी अपनी न्यायोचित एवं लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन को लगातार गति दे रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 25 एवं 26 मई 2026 को SBI कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी पूर्ण हड़ताल आयोजित की जाएगी।
कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को दोहराते हुए मैसेंजरों की शीघ्र भर्ती, पर्याप्त संख्या में सशस्त्र गार्डों की नियुक्ति तथा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की मांग उठाई। साथ ही, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 20 मई 2026 को शाम 4 बजे से 8 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर एक व्यापक डिजिटल अभियान चलाया गया, जिसमें देशभर के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कॉमरेड नवीन्द्र कुमार, उप महामंत्री, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, बरेली मॉड्यूल ने बताया कि सोशल मीडिया पर चलाया गया अभियान देशभर में दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा था तथा इसके और अधिक प्रभावी होने की संभावना है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं साथियों से संगठन की एकता बनाए रखने तथा आगामी आंदोलन एवं हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही जानकारी दी कि 22 मई की सायं मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च / मोमबत्ती प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button