रामपुर शाहबाद

बीमार बेटी को देखने जा रहीं 70 वर्षीय वृद्ध मोटरसाइकिल से गिरी मौके पर दम तोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। अपने बेटे बबलू के साथ मोटरसाइकिल से पटवाई क्षेत्र में अपनी बीमार बेटी को देखने जा रहीं ग्राम जयतोली निवासी 70 वर्षीय ओमवती पत्नी सियाराम मोटरसाइकिल से गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि ओमवती अपने बेटे बबलू के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन को बचाते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और ओमवती मोटरसाइकिल से गिर गईं। राहगीरों की मदद से बबलू उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मृतिका ओमवती को अपने घर ले आए। पुलिस ओमवती के घर पहुंची, जहां परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button