गाजियाबाद

दुष्कर्म आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। युवती पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह करने की बात कहते हुए दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को सलाहनगर निवासी निशा पुत्री लीलू ने अंकुर विहार थाने में तीन लोगों के खिलाफ शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।युवती ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अभिषेक का पिता भाजपा से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी न होने से परेशान युवती पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और आत्मदाह की चेतावनी दी।बताया जा रहा है कि युवती का वीडियो लोनी क्षेत्र के कई व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवती पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की बात कह रही है।वहीं अंकुर विहार थाना प्रभारी योगेंद्र पवार का कहना है कि मामले में पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button