खैरथल

खैरथल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी लूट की वारदातों में शामिल था और थाना कोतवाली अलवर में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस्माईपुर रोड स्थित नए बाईपास पर दबिश दी। यहां पुलिस ने आवेश उर्फ अवेज खान पुत्र जमालुदीन, निवासी सरजीत का बास, बाघोर थाना किशनगढ़बास को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
कार्रवाई में खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव,सहायक उप निरीक्षक रमेशचंद, काॅन्स्टेबल पुष्पेंद्र, काॅन्स्टेबल धनपाल, काॅन्स्टेबल जोगेंद्र, काॅन्स्टेबल विजय सिंह पुलिस टीम में शामिल रहे। गिरफ्तारी पुलिस महानिदेशक (DGP) और जयपुर रेंज आईजी के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान (Action against Criminals) का हिस्सा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button