भरत पुर

पेयजल की किल्लत से परेशान महिला,पुरुषों ने लिया टंकी का सहारा

पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों ने आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन 

थानाधिकारी और जेईएन ने की समझाइश 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे की कानूनगों मोहल्ला और बरपाड़ा कॉलोनी मे पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं और पुरुषों ने प्रसाशन के खिलाफ मोर्चा खोल ते हुए नयागांव सड़क मार्ग स्थित कुण्डा जलाश्य पर जलदाय विभाग द्वारा बनी आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़कर प्रसाशन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों का कहना था कि बरपाड़ा कॉलोनी और कानूनगों मोहल्ला में पिछले 1 महीने से पेयजल सप्लाई काफी ठप पड़ी है। और कल रविवार को सांय के समय केवल 15 मिनट पानी आया। पहले सुबह नियमित रुप से पेयजल सप्लाई हो जाती थी। लेकिन आज सोमवार को सुबह 10 बजे तक पेयजल सप्लाई नहीं मिलने से परेशान होकर मजबुरन टंकी पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया है। करीब आधा घंटे तक आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी रामदयाल मीणा मय जाप्ता के और जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियान्ता (जेईएन) रवि गुर्जर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइस पर महिला पुरुष टंकी से नीचे उतर आए। वहीं थाना अधिकारी रामदयाल मीणा और कनिष्ठ अभियंता रवि गुर्जर ने प्रदर्शन कर रहे कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि उनकी यह पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र ही उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। और पेयजल समस्या से निजात मिल सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button