बोकारो

गोमिया में बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

शीघ्र गिरफ्तारी व उच्चस्तरीय जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा गोमिया शाखा में कार्यरत स्वर्गीय बिनय कुमार सिंह चौधरी, पिता श्री जयदेव सिंह चौधरी, ग्राम कांड्रा, थाना पिंडराजोड़ा निवासी, की गोमिया स्थित उनके किराए के आवास में अज्ञात अपराधियों द्वारा गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटने के बाद उनके किराये के मकान में बेडशीट के टुकड़े को रस्सी की तरह उपयोग कर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।
इस घटना ने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे समाज एवं क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। इस संबंध में गोमिया थाना में हत्या का आवेदन दिया जा रहा है तथा प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्वर्गीय बिनय कुमार सिंह चौधरी अपने पीछे दो छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार को असहनीय पीड़ा में छोड़ गए हैं। ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
समाज एवं परिजनों की ओर से पुलिस अधीक्षक महोदय से निम्नलिखित मांगें की गई हैं—
* मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए।
* एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड एवं सीसीटीवी फुटेज जैसे वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष जांच की जाए।
* अज्ञात हत्यारों की शीघ्र पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
* पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा, सहयोग एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए।
घटना के खुलासे को लेकर समाज के लोगों द्वारा बड़े स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। यदि समय रहते इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया, तो समाज द्वारा व्यापक एवं उग्र आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा समाज का कानून व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button