ललितपुर

आज ललितपुर में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन

गविष्टि यात्रा के तहत शहर पहुंचेंगे शंकराचार्य, गौ-रक्षा के लिए करेंगे जनजागरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज की गविष्टि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के अंतर्गत ललितपुर नगर में आगमन होने जा रहा है। शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ललितपुर नगर में एलआईसी बिल्डिंग के सामने, इलाइट चौराहे के आगे स्थित परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा के अंतर्गत 29 मई 2026 को दोपहर 3 बजे शंकराचार्य जी का नगर आगमन प्रस्तावित है। बताया गया कि ‘गविष्टि यात्राÓ उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ-रक्षा, गौवंश संरक्षण एवं धार्मिक चेतना के प्रति समाज को जागरूक करना है। इसके माध्यम से हिंदू समाज को गौमाता एवं गौवंश संरक्षण के लिए संगठित एवं प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा का कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मंडलों में निर्धारित किया गया है, जिसमें झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा एवं चित्रकूट मंडल के कई प्रमुख स्थान शामिल हैं। इसी क्रम में ललितपुर में भी विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button