बरेली
प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री अंजना दहिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री अंजना दहिया, थाना प्रभारी प्रेमनगर द्वारा जनपद बरेली में अपना जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, बरेली में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा सुश्री अंजना दहिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान अर्जित अनुभव एवं ज्ञान उनके भावी पुलिस जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे तथा वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता से पुलिस सेवा को और अधिक गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने सुश्री अंजना दहिया को उनके भावी दायित्वों हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।



