पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ कसमार प्रखंड में विशेष जनजागरूकता तथा क्विज का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के निर्देशानुसार सिद्धा तथा सहयोगिनी द्वारा आज बोकारो जिले के कसमार प्रखंड क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से बचाव, पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान खैराचातर पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि कूड़ा कचरा का सही निपटान करना हर एक नागरिक का दायित्व है । साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रदूषण का नियंत्रण सभी के सहयोग से ही संभव है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण से होने वाली नुकसान तथा इसकी रोकथाम को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत भवन में स्थानीय समिति के द्वारा वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित एक विषय से बैठक का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि सरकार के द्वारा पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन की रोकथाम को लेकर के विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है। पर्यावरण की सुरक्षा तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमेशा एक साथ मिलकर खड़ा रहने की जरूरत है। कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत भवन में किशोरियों के बीच आयोजित क्विज प्रतियोगिता के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर के विशेष जानकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड के पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षों को लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध होता है हर एक नागरिक को पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम नीतू मुर्मू, द्वितीय तथा तृतीय स्थान में प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन कुमारी किरण ने किया। सफल किशोरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोनपुरा पंचायत के सोनहर गांव में स्वयं सहायता समूह के साथ पर्यावरण तथा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सहयोगिनी की एनिमेटर मंजू देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने घर तथा आसपास स्वच्छता बरकरार रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना पड़ेगा। उन्होंने विभिन्न प्रकार के प्रदूषण तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान सांकेतिक रूप से पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुमार गौरव पायल कुमारी विनोद कुमार ,मंटू करमाली , प्रभास कुमार,सुनील कालिंदी, अशोक कालिंदी रवि कुमार राय , निशार अहमद आदि उपस्थित थे।




