हापुड़

पिलखुवा-फगौता मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही से युवक की मौत

7 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – धौलाना तहसील क्षेत्र में पिलखुवा- फगौता मार्ग पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया । कल देर शाम पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए सात फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार गांव अचपलगढ़ी निवासी 42 वर्षीय विपेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक के स्वजन व आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में पुलिस ने कंस्ट्रक्शन फर्म जी एस राणा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है ।

जानकारी के अनुसार , गांव अचपलगढ़ी निवासी विपेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह सुबह इसी पिलखुवा-फगौता मार्ग से ड्यूटी पर गए थे, तब सड़क पर सब ठीक था। दिन में सड़क का निर्माण करा रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने पुलिया बनवाने के लिए गहरा गड्‌ढा खुदवा दिया था । विपेंद्र जब सिद्धिविनायक हास्पिटल के पास पहुंचे तो सड़क पर बने 7 फीट गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और विपेंद्र को सिद्धिविनायक हास्पिटल लेकर गए जहां गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें रामा हास्पिटल लेकर पहुंची, लेकिन वहां चिकित्सकों ने विपेंद्र को मृत घोषित कर दिया । मृतक विपेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी जी एस राणा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । जबकि प्रशासन द्वारा इटावा के मूल निवासी मृतक का पोस्टमार्टम करावाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को इटावा ले गए हैं ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी (PWD) के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही का परिणाम है। आरोपित ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है तथा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल विजय को सिद्धिविनायक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस द्वारा रामा हॉस्पिटल ले जाने पर वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया  गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की जांच कर कांट्रेक्टर और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तथा मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि धौलाना तहसील क्षेत्र में पिलखुवा फगौता मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य सात महीने से बेहद काफी धीमी गति से चल रहा है। निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही चेतावनी संबंधी संकेतक लगाए गए थे। रात के समय प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button