बरेली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दरबार पहुंचा 10 लाख ठगी का मामला
प्रॉपर्टी डीलर पर लूट का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : प्रॉपर्टी के नाम पर 10 लाख की बड़ी ठगी का मामला SSP अनुराग आर्य के सामने पहुंच गया है। हाफिजगंज के आसपुर हसन अल निवासी सोमवीर कश्यप ने SSP अनुराग आर्य को शिकायत देकर न्यू विलयधाम ढाबा के मालिक प्रेम बाबू यादव और गैंग पर 10 लाख लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना बारादरी के पुलिसकर्मियों पर 2 दिन अवैध हिरासत में रखकर 50 हजार वसूलने और एनकाउंटर की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है । SSP अनुराग आर्य के दखल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
गुमशुदगी की सूचना चौकी रिठौरा पर दी गई थी। अब SSP अनुराग आर्य से पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।


