जालौन

डीएम ने जनसुनवाई में फरियादियों को समस्या समाधान दिया आश्वासन

जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से हो, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ समय से मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, आवास, पेंशन, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा सहायता, रोजगार तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब, दिव्यांग, वृद्ध, महिला, किसान और जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवेदक को कार्रवाई की प्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button