कानपुर
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत लछमन पार्क, कैनाल रोड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी माताओं के नाम से पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। जिन माताओं के नाम से वृक्ष लगाए गए उनमें शांति दीक्षित जी (प्रकाश), शांति देवी जी (जितेन्द्र), रम्मा देवी (पप्पू चाचा), गोपाल श्रीवास्तव जी (अमित श्रीवास्तव),कृष्णा देवी जी (पट्टू शुक्ला) ,
एवं रामा देवी जी (संतोष कुमार) शामिल रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि “माँ जीवन देती है और वृक्ष भी जीवन देते हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयशंकर बाजपेई ने कहा कि वृक्ष है तभी जीवन है, इन्हें सुरक्षित करना हम सबका कर्तव्य है , कार्यक्रम संयोजक प्रीत कमल शुक्ला ने कुशल संचालन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष, खेमराज शर्मा, उज्जवल जायसवाल,आशीष मेहरोत्रा, दीपक मिश्रा, पट्टू शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, बीनू शुक्ला, जयप्रकाश साहू, अमन, संतोष कुमार, करन तिवारी, शमशेर सिंह सेंगर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



