शामली
शामली पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी
जिला अस्पताल में लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। साइबर अपराधों से बचाव के लिए शामली पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने आमजन को फिशिंग, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। लोगों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।