नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर शामली पुलिस का अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी है। रविवार को जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 301 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 220 चालान केवल बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ किए गए।
शिव चौक, रोडवेज बस अड्डा, विजय चौक, बनत चौराहा और कैराना बस अड्डे समेत कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
