रामपुर शाहबाद

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान बना गर्भवती महिलाओं का सहारा

सीएचसी में होंगी मुफ्त जांच 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शाहबाद। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व प्रदान करने और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) प्रभावी साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही (चौथे महीने के बाद) में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निशुल्क की जाती है।अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर तथा आवश्यकतानुसार अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण मुफ्त किए जाते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर महिलाओं को आवश्यक परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया जाता है।इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी) की समय रहते पहचान करना है। जांच के दौरान यदि किसी महिला में रक्तचाप, एनीमिया, मधुमेह या अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के संकेत मिलते हैं, तो उसे विशेष निगरानी और उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। इससे प्रसव के समय होने वाले संभावित खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस मौके पर नोडल अधिकारी के के चाहल सीएचसी अधीक्षक मोहित रस्तोगी समिति तमाम लोग मौजूद रहेंगे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button