
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर चैराहा, जिला परिषद होकर पैदल मार्च तथा नारेवाजी करते तथा हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर जोरदार नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक होने, बिजली बिल, रोजगारी, किसानों की समस्याएं आदि तमाम मुद्दों को लेकर जिला अधिकारी राजेश पांडेय को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि जनपद जालौन बुंदेलखंड क्षेत्र का पिछड़ा हिस्सा है। यहां 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। आज किसान, नौजवान, बेरोजगार आदि डीजल पेट्रोल गैस की बढ़ती महंगाई और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर पार कर चुका है। कुछ दिनों के अंतराल में ही 10 रुपया प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर 12 वर्षों में इस भाजपा की सरकार में दुगने से अधिक महंगा हो गया है। जिससे खेती किसानी व परिवहन तथा घरेलू बजट पर कुप्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद जालौन राज्यपाल महोदय से मांग करती है कि जनहित की समस्याएं जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्पन्न हुई है उनकी जन विरोधी नीतियों के कारण ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह पूर्व जिला महासचिव मोहम्मद तारिक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया,जमालुद्दीन, प्रदीप दीक्षित,ज्ञानू निरंजन, महेश सर द्विवेदी, समर सिंह चैहान, नवेंद्र उपाध्याय, विष्णु पाल सिंह, अतर सिंह राठौर दीपू त्रिपाठी, जीवन वाल्मीकि,महेश चंद्र विश्वकर्मा, संदीप यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, अजहर बेग, लाखन सिंह कुशवाहा नत्थू सिंह कुशवाहा, विजय कुशवाहा, संजय निषाद, दीपू यादव, विवेक यादव, वेद प्रकाश यादव, राजू सेंगर, रामू सेंगर, प्रमोद विश्वकर्मा, परमात्मा शरण फौजी, मान सिंह पाल, महेश शिरोमणि, कंचन राजपूत, थोपन यादव, इमरान उल्ला, कार्तिक पटेल, राजेश यादव, अमन यादव, मुकेश कुठौंदा, राघवेंद्र मोखरी, कौशल प्रजापति, पवन गुर्जर, श्याम यादव, महेंद्र यादव ,राकेश यादव, मोहन पाल, रामेंद्र यादव, अमर सिंह चंदेल, महेंद्र कठेरिया, कृपाल सिंह गुर्जर, बीनू यादव, भरत पाल, सतीश परिहार, सतेंद्र गुर्जर, शनि यादव, सौरभ सेंटू, हिमांशु ठाकुर, बब्बू पाल, राघवेंद्र सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र यादव, जावेद खान, रामू सेंगर, नर सिंह यादव, शिव बालक यादव, माता प्रसाद पाल, हेमंत धनगर, दिनेश यादव, विनय श्रीवास्तव, मौनू खटीक मुलायम यादव, रिंकू मोखरी, नूर आलम, राजू महाराज, शिवम गुर्जर, रंजीत यादव ,मुनेश यादव, पिंटू महाजन, ऋतुराज राजपूत, शैलेंद्र श्रीवास, केहर यादव, यादव महमूद मंसूरी, कढ़ोरे बफाती ,मान सिंह वर्मा, अशरफ मंसूरी,राजू सेंगर, सिद्धार्थ यादव, कृष्ण गोपाल यादव, बबलू नरछा, गुलाब जाटव, सोमिल याज्ञिक, मनोज अहिरवार, रामलाल विश्वकर्मा, सुनील पाल,नेतराम निरंजन, राम सिंह सभासद, राजकुमार त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, जीनू कोरी, राघवेंद्र मौखरी, रमाकांत निरंजन, नवीन विश्वकर्मा, जयवीर सिंह यादव, कमलेश राठौर, सौरभ गुर्जर, जंग बहादुर दोहरे, राजबहादुर विश्वकर्मा, हरिओम विश्वकर्मा, तेज सिंह पाल, पृथ्वी यादव, अरविंद नगायच,अजय कुमार, कमर आलम, चुन्ना हुसैन, गौरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी, राजू महाराज, मयंक जाटव, विनोद रावत, शबीउददीन, रामेन्द्र त्रिपाठी, नितिन गुर्जर, पतलेश राजपूत, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, रश्मि पाल, कुसुम सक्सेना, सुधा राजावत, पारूल खरे, नूरी बानो, संतोषी प्रजापति, दीप शिखा श्रीवास, रामसेवक चैधरी, राम स्वरूप वर्मा, बब्बू राजा, संजू कठेरिया, दशरथ सिंह पाल, प्रमोद सविता, जब्बार शाह, आजाद मंसूरी, झुंडन सिंह कुशवाहा, क्षत्रपाल यादव, बृजबिहारी यादव, सलमान सिद्दीकी, घनाराम कुशवाहा, वासुदेव पटेल, बैजनाथ वर्मा, जयराम एडवोकेट, रामप्रकाश कुशवाहा, हंसराज मौखरी, मुन्ना शाह ,प्राशू यादव, मौनू विश्वकर्मा, सर्वेश पाल, रामबाबू बरार, अमित सागर, राजवीर पाल, अरबिंद विश्वकर्मा, राधाकृष्ण कुशवाहा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

