हजारीबाग

बड़ाबाजार ओ०पी क्षेत्र में साधु के भेष में जेवर ठगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

बड़ाबाजार पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को गहनों के साथ किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिला बड़ाबाजार ओ०पी० (सदर थाना) क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिनांक 08 जून 2026 को समय करीब दोपहर 03:30 बजे बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के हुरुहुरू में साधु के भेष में आए तीन शातिर अपराधियों ने एक महिला को अपनी ठगी का शिकार बनाया। अपराधियों ने हुरुहुरू निवासी गुड़िया देवी के घर पहुंचकर उन्हें अपने झांसे में लिया और बहला-फुसलाकर उनके सोने के जेवर (जीतिया) ठग कर तेजी से फरार हो गए। ​टोटो से भागते समय पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। घटना के तुरंत बाद पीड़िता के पति द्वारा हजारीबाग पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और भुक्तभोगी द्वारा बताए गए हुलिए और दिशा के आधार पर सघन खोजबीन शुरू की गई। ​तलाश के क्रम में छापेमारी दल ने क्षितिज अस्पताल के पास एक टोटो (ई-रिक्शा) में सवार तीन संदिग्ध साधुओं को रोका। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर तीनों को कड़ाई से पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके पास से पीड़िता गुड़िया देवी से ठगा गया सोने का जीतिया और अन्य प्रकार के 07 पीस लॉकेट बरामद किए गए। ठगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में सदर (बड़ाबाजार) थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक 08.06.2026 दर्ज किया गया है। ​गिरफ्तार आरोपी में से
​मलेट्री लाठौर, पिता- दर्शन लाठौर (ग्राम- सैरया, थाना- अमछार, जिला- रोहतास, बिहार)
अखिलेश लाठौर, पिता- नन्दू लाठौर (ग्राम- बिगेरा, थाना- अमछार, जिला- रोहतास, बिहार)
​तितई लाठौर, पिता- गुलछैतर लाठौर (ग्राम- बिगेरा, थाना- अमछार, जिला- रोहतास, बिहार) के रहने वाले हैं। इस ​छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से मुकेश कुमार रजक (थाना प्रभारी, बड़ाबाजार ओ०पी०)
​पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह (थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना) सुधीन कुमार (बड़ाबाजार ओ०पी०) ​बड़ाबाजार ओ०पी० एवं मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल। शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button