बरेली

जिलाधिकारी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तैयारियों के संबंध में करी बैठक

बरेली में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का होगा आयोजन                 

21 जून को होगा मुख्य योग कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 15 से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जून को अर्बन हाट में योग सप्ताह के शुभारम्भ कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर आयुक्त से समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही 21 जून को मुख्य योग कार्यक्रम के आयोजन हेतु बरेली कॉलेज अथवा स्पोर्ट्स स्टेडियम में से उपयुक्त स्थल का चयन शीघ्र कर लिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड, नगर निकायो, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कॉलेजों, आयुर्वेदिक विद्यालयों, जिला एवं केन्द्रीय कारागारों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों तथा टाउन एरिया स्तर तक माइक्रो प्लान तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले योगाभ्यासियों को अपने परिवार एवं आस-पास के लोगों को भी योग के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
बैठक में क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी अमर पाल सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, योग संस्थान के प्रतिनिधिगण सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button