गाजियाबाद
राज्यसभा नामांकन पर तरुण चुघ को दी शुभकामनाएं
भाजपा नेता पंडित सतेन्द्र शर्मा ने की मुलाकात, सफल संसदीय कार्यकाल की कामना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा हेतु नामित वरिष्ठ नेता तरुण चुघ से भाजपा नेता पंडित सतेन्द्र शर्मा ने भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंडित सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि तरुण चुघ का संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता राज्यसभा में देश और समाज के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उनके सफल, यशस्वी एवं जनोन्मुखी संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पंडित सतेन्द्र शर्मा ने तरुण चुघ के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी



