बरेली

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री मुख्तार अहमद हाउस अरेस्ट                                     

प्रस्तावित धरने की अफवाहों पर पार्टी का आधिकारिक स्पष्टीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद और उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने स्पष्ट किया है कि ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस द्वारा लखनऊ में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
संगठन मंत्री की हाउस अरेस्ट पर पार्टी का रुख: पार्टी को प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री मुख्तार अहमद को 12 जून 2026 तक (2 दिनों के लिए) हाउस अरेस्ट (नज़रबंद) किया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस इस प्रशासनिक कार्रवाई को संज्ञान में लेते हुए कानूनी प्रक्रियाओं के तहत अपनी बात रखेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button