भुसावर उपखंड अधिकारी कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया भुसावर पहुंची। जहां उन्होंने गुरुवार, 11 जून को भुसावर उपखंड अधिकारी कार्यालय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान आयुक्त ने लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस जनसुनवाई में बिजली, पेयजल, अतिक्रमण जैसे विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।संभागीय आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा और तहसीलदार अभयराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



