ग्रीष्मावकाश में गांव के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्रदान करने वाले पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार के टापर छात्र – छात्राएं सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार के पूर्ववर्ती टापर समेत अन्य मेधावी विद्यार्थियों को आज प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। ये टापर छात्र – छात्राएं ग्रीष्मावकाश के दौरान अपने क्षेत्र के विद्यार्थियों को सुबह- शाम नियमित पढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए थे। शंख सदन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ अवनीश कुमार झा, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा एवं दामोदर सदन समन्वयक रामबाबू शुक्ल ने उत्तम शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु पूर्ववर्ती टापर छात्राओं पायल मुखर्जी एवं पलक मुखर्जी,टापर छात्र प्रमोद कपरदार एवं पूर्व छात्रा संध्या कुमारी को अंगवस्त्र,लेखनी एवं मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया एवं आगे भी इस शोभनीय कार्य को जारी रखने को प्रेरित किया। प्राचार्य फारुक अंसारी ने युवा छात्र – छात्राओं के कुशल कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने कहा कि एक – एक युवा के शिक्षित होने से कसमार में शिक्षा की धारा बहेगी। वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा दान महादान है अतः इस पुण्य कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए,उतनी कम है। मौके पर उपस्थित टापर छात्र – छात्राओं ने आगे भी अपना मिशन जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।



