बरेली
2017 बैच की टॉपर IAS सौम्या पांडेय बनीं बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : 2017 बैच की IAS टॉपर सौम्या पांडेय को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें RFC बरेली की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रदेश में उनके बैच के कई जूनियर अफसर पहले ही जिलाधिकारी बन चुके हैं, लेकिन सौम्या पांडेय को अभी DM का इंतजार है.
बरेली विकास प्राधिकरण में नई पारी की शुरुआत शासन ने IAS सौम्या पांडेय को बरेली विकास प्राधिकरण की कमांड सौंपी है। आमतौर पर 2017 बैच के अफसर जिलों की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में बैच टॉपर को VC पद पर तैनाती को लेकर अटकलों का दौर जारी है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि सौम्या पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक अनुभव और मजबूत किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण जैसी संस्था में शहर के विकास की सीधी जिम्मेदारी होती है।
बरेली विकास प्राधिकरण के साथ सौम्या पांडेय को RFC बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बरेली में स्मार्ट सिटी, रिंग रोड और आवासीय योजनाओं जैसे बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ऐसे में युवा IAS अफसर की तैनाती को विकास की रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में IAS पांडेय का नाम तेज-तर्रार अफसरों में गिना जाता है। 2017 बैच टॉपर होने के बावजूद DM की कुर्सी से दूरी पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बरेली विकास प्राधिकरण में महत्वपूर्ण पोस्टिंग को DM से पहले का अहम पड़ाव भी माना जाता है। बरेली में नई जिम्मेदारी के साथ सौम्या पांडेय की कार्यशैली पर सबकी नजर रहेगी।



