मथुरा
सोंख में शेम्पू बेचने बाल बन दो युवकों ने महिला को बेहोश कर कुंडल किये पार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सौंख में शैंपू बेचने वाले बनकर घर में घुसे दो युवकों ने अकेली महिला को बेहोश कर उनके कानों से कुंडल पार कर दिए। महिला के होश में आने पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी निवासी खजान सिंह की पत्नी किरनदेई शनिवार दोपहर 2 बजे घर में अकेली थीं। बाइक सवार दो युवक घर के पास शैंपू बेचने की आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान युवक महिला के घर पहुंचे और शैंपू बेचने की बात कही। शैंपू से बर्तन साफ करने का फायदा बताया। इसके बाद आरोपियों ने एक बर्तन महिला से साफ कर दिखाने के लिए मंगवाया। महिला एक बर्तन लेकर बाहर आई। तभी एक युवक ने पीछे से किरनदेई के मुंह पर दवाई लगा दी। महिला बोहोश होकर नीचे गिर गई। आरोपियों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतार लिए। महिला को बेहोश देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। करीब आधे घंटे बाद महिला को होश आया। देखा तो दोनों कानों के कुंडल गायब थे। पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना की। चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा समेत पुलिसकर्मी पहुंचे। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।



