रामपुर शाहबाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार देर रात रवाना पट्टी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद थाना क्षेत्र के गलपुरा गांव निवासी जय नारायण 24 अपनी साइकिल से मुरादाबाद जा रहा था। रवाना पट्टी गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



