पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव , 6 गिरफ्तार, वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार , बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में ज़ुगनू और रिहान पक्ष के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी । आज दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव की घटना का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि दो पक्षों में पथराव की वीडियो सामने आई है । आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है । छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है । फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है ।




