कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित, वार्ड स्तर की समस्याओं पर हुई चर्चा
Congress organizational meeting held; ward-level issues discussed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा वार्ड स्तर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक वार्ड की मूलभूत समस्याओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने नगर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्र के सभी 21 वार्ड अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित निराकरण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की मजबूती एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान तथा नगर क्षेत्र में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मिथुन मरांडी, नजरुल अंसारी, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद सलीम, कुतुबुद्दीन अंसारी, विश्वजीत दीक्षित, रेहान फारुकी, निर्मल कुमार भगत, युसूफ अंसारी, बबलू शेख, बुची सिंह, बेली देवी, सुमन चौबे, बैद्यनाथ यादव, टोनी शेख, दीपेश दास, गुरुदेव राय, शाकिर अंसारी, तैमूर शेख, प्रसनजीत मित्रा, संदीप टुडू, विमल यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी, हसनुज शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


