साहेबगंज

मुफस्सिल थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर हुईं,शांति समिति की बैठक अयोजित

A peace committee meeting regarding the Muharram festival was held at the Mufassil police station premises.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को संध्या4बजे मोहर्रम पर्व को शांति पुर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू की अध्यक्षता में बैठक अयोजित हुई।वही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पाण्डेय नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित गुप्ता भी उपस्थित थे। इस बैठक में आए हुए शांति समिति के सदस्य के साथ वार्तालाप करते हुए कहा गया कि सभी कोई मिलकर भाई चारा बनाते हुए शांति पूर्ण माहौल में पर्व को सम्पन्न करें।तय समय सीमा एवं तय की गई रोड़ में लेकर जुलूस को समय सीमा के अन्दर किसी भी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान मे रखकर ही नारा लगायेगे एवं सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्ति जनक टिपण्णी नही करेंगे अन्यथा उस पर कानूनी कार्रवाई भी निश्चित तौर पर की जायेगी। इस बैठक में मनोज यादव,ब्रह्मदेव यादव,अमरदीप सिंह,मो.हन्नान, मो.जाबीर,मो. सप्पू, मो.फकरुद्दीन, मो.इशाक, मो.गुड्डू,राजा मुराद, मो इम्तियाज,एवं अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button